शिकायतों की संख्या बढ़ती जा रही है
एसआईटी की जांच में तीन क्षेत्राधिकारी, एक इंस्पेक्टर, केडीए के पूर्व व वर्तमान कर्मचारी की आरोपियों से संलिप्तता पाई गई। इन सभी को बयान के लिए शुक्रवार और शनिवार को बुलाया गया है। इस बीच एसआईटी पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया गया। बिना वजह और ठोस साक्ष्य के फंसाने की बात कहकर शासन से शिकायत की गई। सूत्र बताते हैं कि एक सदस्य के पास धमकी भरी कॉल भी आई थी। इधर शिकायतों की संख्या बढ़ती जा रही है।
पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार
- फोटो : अमर उजाला
यह अधिकारी रहेंगे शामिल
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता अध्यक्ष, एडीसीपी दक्षिण योगेश कुमार, एडीसीपी मुख्यालय अर्चना सिंह, एसीपी चकेरी अभिषेक कुमार पांडेय, एसीपी कैंट आकांक्षा पांडेय, एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया, एसीपी बाबूपुरवा दिलीप कुमार सिंह, एसीपी स्वरूपनगर इंद्रप्रकाश सिंह शामिल हैं।
एफआईआर की समीक्षा करेंगे जेसीपी अपराध
सभी तरह की जांचों की समीक्षा संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार करेंगे। एफआईआर और कोर्ट संबंधी कार्रवाई की समीक्षा संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध वीके सिंह करेंगे। दोनों ही अधिकारी हर हफ्ते समीक्षा की रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर को देंगे।