अखिलेश, मायावती और डिंपल (फाइल फोटो)
लोकसभा चुनाव 2019 का रण जीतने के लिए साइकिल ने हाथी को थामा है। सपा बसपा का गठबंधन साल 2019 में क्या गुल खिलाता है ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन अब मायावती ने एक बार फिर यादव परिवार के साथ मंच साझाा करना शुरु कर दिया है।
13 अप्रैल को मायावती अखिलेश और डिंपल के साथ भाजपा और कांग्रेस पर एक साथ हमला बोलेंगे। तालग्राम रोड स्थित खेलकूद मैदान पर सपा-बसपा गठबंधन की जनसभा 13 अप्रैल को होगी। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व लोकसभा प्रत्याशी डिंपल यादव आएंगी।
कार्यक्रम के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निकट खेलकूद मैदान का चयन किया गया। ये जानकारी पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने दी। ओएसडी गजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव खेलकूद मैदान पर पहुंचे। इस मौके पर विधान सभा प्रभारी राम प्रकाश शाक्य, पूर्व प्रधान राम रहीश यादव, रामनिवास यादव, कुंदन यादव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो