फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए अाखिर क्याें मुख्यमंत्री ने सांभर व चीतलों का झुंड इटावा मंगाया

Wed, 05 Oct 2016 08:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इटावा हिरन सफारी पहुंचे चीतल अाैर सांभर
विज्ञापन
चीतल अाैर सांभर जैसे जानवराें के बारे में ताे अाप जानते ही हाेंगे। जी हां, दिखने में ताे यह बेहद खूबसूरत अाैर राेचक हाेते हैं, लेकिन कभी कबार खूंखार भी हाे जाते हैं। खैर, इन दिनाें ये जानवर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए डिमांड बने हुए हैं। खास सीएम के कहने पर अादेश हुअा कि इटावा  में पांच सांभर अाैर दस चीतल लाया जाए। अादेश भर की देरी थी अाैर दाेनाें जानवर पहुंच गए इटावा। 
विज्ञापन


दरअसल सीएम अखिलेश ने इटावा के सफारी पार्क में हिरन सफारी खुलवाया है। यह बेहद खूबसूरत है। गुरूवार काे इसका शुभारंभ हाेना है, एेसे में इसके पहले सफारी में इन दाेनाें जानवराें की संख्या अधिक जरूरी थी। यह इसलिए भी क्याेंकि इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव काे ही करना है। इसलिए राताें रात दाेनाें जानवराें काे इटावा शिफ्ट कर दिया गया।

 

शेरनी ग्रीष्मा और जैसिका का भी लेंगे हाल

शेरनी जैसिका का हाल जानने पहुंचेंगे सीएम

 हिरन सफारी के उदघाटन अवसर पर यहां पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शेरों का भी हाल लेने ब्रीडिंग सेंटर और वेटनरी हास्पीटल पहुंच सकते हैं। इसकाे लेकर भी सफारी प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री गर्भवती शेरनी जैसिका व ब्रीडिंग सेंटर में लकवे से जूझ रही शेरनी ग्रीष्मा का हाल लेने पहुंचेंगे। इसके साथ ही वह सफारी पार्क में बनाई जा रही अन्य सफारियों के  विकास कार्य को भी देखेंगे।

 
विज्ञापन

शहीद नितिन के परिजनों से भी मिलने जाएंगे मुख्यमंत्री

शहीद नितिन के परिवार से मिलने पहुंचेंगे सीएम अखिलेश
सीएम अखिलेश यादव बारामुला में हुए अातंकी हमले में शहीद नितिन यादव के परिजनाें से भी मिलने के लिए उनके घर जाएंगे। यहां वह परिजनाें से बातचीत करने के बाद वापस लखनऊ के लिए रवाना हाेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें