फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीपू के जन्म पर अखिलेश ने 'शिवपाल' को दी बधाई, ट्वीटर पर 'अमर उजाला' की खबर को किया शेयर

Sun, 10 Dec 2017 11:17 AM IST
अनुराग मिश्रा, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने ट्वीटर पर दी बधाई
विज्ञापन
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर जन्में टीपू को अखिलेश यादव ने ट्वीट कर उसके पूरे परिवार को बधाई दी। जानें क्या है नवजात 'टीपू' के नाम की पूरी कहानी...
विज्ञापन


लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर बनाई गई हवाई पट्टी पर महिला ने बच्चे को जन्म दिया। एक्सप्रेस वे पर बेटे के जन्म से खुश पिता शिवपाल ने उसे टीपू नाम दिया। पिता शिवपाल का कहना है कि एक्सप्रेस वे की सौगात पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी थी। लोग उन्हें प्यार से टीपू बुलाते हैं, इसी से बेटे का नाम टीपू रखा है। एक्सप्रेस वे पर बेटे को जन्म देने वाली महिला ने स्वास्थ्य केंद्र में दो अन्य बच्चियों को भी जन्म दिया।  अस्पताल में जच्चा बच्चा की हालत सामान्य है। 

इस ख़ुशख़बरी पर पूरे परिवार को बधाई और सबके अच्छे स्वास्थ्य की कामना. pic.twitter.com/SUqZEzVF5b — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 9, 2017
विज्ञापन


उन्नाव बांगरमऊ क्षेत्र के ग्राम हयातनगर भौंरा निवासी शिवपाल सिंह यादव की पत्नी मीरा यादव को शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई। शिवपाल निजी वाहन से पत्नी को एक्सप्रेस वे से लखनऊ ले जा रहे थे।  एक्सप्रेस वे पर खंभौली गांव के निकट  हवाई पट्टी पर मीरा ने वाहन में ही एक बच्चे को जन्म दिया। लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर ही बच्चे का जन्म होने से शिवपाल पत्नी को बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र लेकर आ गए। यहां कुछ देर बाद मीरा ने दो बच्चियों को भी जन्म दिया।
विज्ञापन



स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों के अनुसार जच्चा बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। बच्चों का वजन औसत है। पिता शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि उनके तीन साल की बेटी पहले से है।  पहले लड़के का जन्म एक्सप्रेस वे पर हुआ है। इसी खुशी में उन्होंने उसे टीपू नाम दिया है। शिवपाल ने  बताया कि बच्चे को प्यार से टीपू बुलाया जाएगा, उसका नाम अखिलेश यादव होगा।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें