फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर के छात्र ने किया नाैवीं की छात्रा से दुष्कर्म

Sun, 10 Dec 2017 11:15 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर के जूही में कक्षा नौ की एक छात्रा को अगवा कर इंटर के छात्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे सूनसान जगह पर छोड़ कर भाग गया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।  
विज्ञापन
रत्तू पुरवा जूही में प्राइवेट कर्मी का परिवार रहता है। उनकी 14 वर्षीय बेटी इलाके के एक स्कूल में पढ़ती है। प्राइवेट कर्मी ने बताया कि 27 नवंबर को उनकी बेटी घर के बाहर बैठी थी। उसी दौरान मुहल्ले में रहने वाला शिवम वर्मा वहां पहुंचा।   आरोप है कि शिवम छात्रा को धमका कर बाइक से अपने साथ ले गया। एक सूनसान जगह पर उसके साथ रेप किया। इससे छात्रा की हालत बिगड़ गई। यह देख आरोपी मौके से भाग निकला। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिवम कानपुर देहात का रहने वाला है।
विज्ञापन
  शिवम रत्तूपुरवा में अपनी मौसी के घर में रहकर इंटर की पढ़ाई कर रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें