समाजवादी पार्टी के विधायकों के साथ अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि सरकार की वादा खिलाफी से टूटे किसान,बेरोज़गारी से जूझते नौजवान,बढ़ती मंहगाई व ध्वस्त कानून व्यवस्था से प्रताड़ित आम इंसान। अखिलेश ने यह ट्वीट गुरूवार को यूपी विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त अधिवेशन के दौरान पार्टी द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद किया है।
सरकार पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि " सरकार की वादा खिलाफी से टूटे किसान,बेरोज़गारी से जूझते नौजवान,बढ़ती मंहगाई व ध्वस्त कानून व्यवस्था से प्रताड़ित आम इंसान। ऐसे नहीं चलने देंगे हम प्रदेश का निज़ाम।अन्याय के खिलाफ संघर्ष करके हर हाल में उनका हक दिलाएंगे।कमज़ोर की ताकत बन कुर्सी पर सोती सरकार जगाएंगे।"