फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश और शिवपाल बोले- वोट कटवा कर हराने की साजिश रच रही भाजपा, डिंपल यादव की शिकस्त में अफसरों का था हाथ

Sun, 28 Jan 2024 10:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के इशारे पर सपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों के वोट काटे जा रहे हैं। आरोप लगाया कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी अफसरों ने डिंपल यादव को हराने के लिए गैंग बनाकर खूब वोट कटवाए थे।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लोगों को मृत बताकर वोटर लिस्ट से नाम हटाने का आरोप लगाया है। जो लिस्ट पिछले दिनों आई है, बड़ी संख्या में ऐसे लोगों के नाम काटे गए हैं, जो जीवित हैं। इन सभी को मृत बताया गया है। ऐसे 18 हजार वोटरों की लिस्ट शपथ पत्र के साथ निर्वाचन आयोग को भेजी गई है।

विज्ञापन

तिर्वा के फकीरेपुरवा में पीडीए पंचायत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के इशारे पर सपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों के वोट काटे जा रहे हैं। आरोप लगाया कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी अफसरों ने डिंपल यादव को हराने के लिए गैंग बनाकर खूब वोट कटवाए थे। इस बीच शिवपाल ने भी अखिलेश के बयान का समर्थन किया है। उनका कहना है कि जिनके नाम कटे हैं उनकी सूची निर्वाचन आयोग को भेजी जा रही है।
गणतंत्र दिवस पर संकल्प, खत्म होगी अग्निवीर योजना
नौजवानों को साधते हुए अखिलेश ने कहा कि अग्निवीर योजना छलावा है। भाजपा के लोगों ने सर्वे कराया, उसमें पाया कि सेना में गांव के गरीब, पिछड़े, दलित बिरादरी के युवा ज्यादा जाते हैं। इसीलिए अग्निवीर योजना लाई गई। इससे पिछड़ों, दलितों को सरकारी नौकरी से दूर रखा जा रहा है। इसलिए गणतंत्र दिवस पर समाजवादी पार्टी ने संकल्प लिया है कि इस योजना को खत्म करवाया जाए, ताकि गांव में खुशहाली आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें