फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भव्य होगी अकबरपुर की रामलीला, तेज हुईं तैयारियां

Sat, 03 Oct 2026 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। श्री रामलीला समिति अकबरपुर की ओर से इस बार रामलीला को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन को लेकर समिति के अध्यक्ष रामजी मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनकपुरी मैदान में बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें समिति के सभी मनोनीत व अति विशिष्ट सदस्यों के साथ पूर्व अध्यक्षों को भी आमंत्रित कर सुझाव लिए गए। पदाधिकारियों ने नगर की रामलीला को पहले से अधिक भव्य स्वरूप देने और कार्यक्रमों को व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने पर चर्चा की।
समिति अध्यक्ष ने बताया कि सात अक्तूबर को गणेश पूजन और मुकुट पूजन के साथ रामलीला के कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। इसी दिन शिव बरात निकाली जाएगी। इसके अलावा अयोध्यापुरी में गणेश महिमा की लीला का मंचन किया जाएगा। रामलीला के दौरान रावण और मेघनाथ के विशाल पुतलों का दहन तथा आकर्षक आतिशबाजी मुख्य आकर्षण रहेगी। इसके साथ ही दुर्गा जागरण और श्याम महोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

समिति पदाधिकारियों का कहना है कि आयोजन में धार्मिक परंपराओं के साथ नगरवासियों के मनोरंजन और श्रद्धा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। रामलीला को भव्य बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम शुरू कर दिया गया है। बैठक में शामिल लोगों ने साज-सज्जा, मेला में लगने वाली दुकानों, स्वागत गेट व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने-अपने विचार रखे।
विज्ञापन

यहां सूर्यकांत त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह गुड्डन, शिवशंकर शुक्ला, बउआ पांडेय, अभिषेक गुप्ता, श्याम ओमर, अमित राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें