फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: एके-47 गैंग का बरात पर हमला, कई गाड़ियों के शीशे तोड़े…महिलाओं से की अभद्रता, दूल्हे के नाना-मामा घायल

Sun, 24 Nov 2024 02:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: हमलावरों ने बरात की कई गाड़ियों के शीशे आदि तोड़ दिए। हमलावरों ने महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। लोगों ने डायल 112 को जानकारी दी, लेकिन पुलिस के आने के पहले हमलावर मौके से भाग निकले। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह कस्बे के  एके-47 गैंग से जुड़े युवक थे।
विज्ञापन
कार का टूटा हुआ कांच - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मोहाल में आई बारात में एके-47 गैंग के हथियारबंद छह-सात युवकों ने हमला बोलकर जमकर तांडव मचाया। इससे दूल्हे के नाना लल्लू व मामा रामऔतार घायल हो गए और कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस के पहले हमलावर मौके से भाग निकले। कन्या पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देने की बात कही है।

विज्ञापन

कस्बे के धर्मेश्वर बाबा निवासी नवलकिशोर उर्फ पप्पू वर्मा की बेटी शिखा की बरात कुरारा थानाक्षेत्र के खरौंज गांव निवासी दूल्हा सागर वर्मा लेकर आए थे। बरात पहुंचने पर कन्या पक्ष के लोग उन्हें नाश्ता आदि कराने के बाद जब वापस चले गए। तभी 6-7 हथियारबंद युवक बरात पर हमला बोल कर जमकर तांडव मचाया। इससे दूल्हे के नाना लल्लू (61) व मामा रामऔतार (48) घायल हो गए।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- एके-47 गैंग से जुड़े युवक थे
साथ ही, हमलावरों ने बरात की कई गाड़ियों के शीशे आदि तोड़ दिए। हमलावरों ने महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। नवलकिशोर ने बताया कि की 6-7 लोग हथियार बंद भाला, रॉड व तमंचा आदि लेकर आए थे और अकारण ही बरातियों पर टूट पड़े। इससे बराती घायल हो गए और कई गाड़ियां के शीशे चकनाचूर हो गए। बताया कि डायल 112 को जानकारी दी, लेकिन पुलिस के आने के पहले हमलावर मौके से भाग निकले। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह कस्बे के एके-47 गैंग से जुड़े युवक थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें