फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajit Singh Murder Case: शूटर को शरण देने वाले संदिग्धों के मोबाइल नंबर मिले

Wed, 17 Feb 2021 12:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अजीत सिंह हत्याकांड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में हुए अजीत सिंह हत्याकांड में फरार शूटर राजेश तोमर को शरण देने वालों की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। कानपुर में जिन लोगों ने शूटर को शरण दी थी, उनसे संबंधित चार संदिग्ध मोबाइल नंबर मिले हैं।
विज्ञापन


दो सिम में आईडी फर्जी पाई गई है। पुलिस आईडी के जरिये आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में है। अजीत सिंह को मारने के बाद शूटर राजेश तोमर कानपुर आया था। पुलिस ने दबिश दी थी लेकिन पता नहीं चला। इस बीच आरोपी गिरधारी मुठभेड़ में मार गिराया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जो चार संदिग्ध मोबाइल नंबर मिले हैं, उनमें एक में बिहार तो दूसरे में राजस्थान की आईडी लगी है। इन लोगों ने राजेश तोमर को एक छोटे घर में रखा था। घर के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद घर के मालिक से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें