कानपुर के अशोक नगर निवासी अजय सविता को दुनिया की दिग्गज वीडियो होस्टिंग वेबसाइट यूट्यूब ने सिल्वर शिल्ड से सम्मानित किया है। अजय बाइक मैकेनिक हैं और यूट्यूब पर इनके चैनल के सवा लाख सब्सक्राइबर हैं।
समूचे उत्तर प्रदेश में अजय अकेले ऐसे बाइक मैकेनिक हैं, जिनके मैकेनिकल टिप्स वाले वीडियो इतनी बड़ी संख्या में फॉलो किए जाते हैं। अजय सविता की 80 फीट रोड पर वंडर मैकेनिक नाम से आटोमोबाइल वर्कशॉप है।