आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी) का ऑनलाइन आवेदन फार्म वही स्टूडेंट भर सकेंगे, जो कि आल इंडिया प्री मेडिकल/ प्री डेंटल (एआईपीएमटी) का पेपर देंगे। यह व्यवस्था पहली बार लागू की गई है। कहा गया है कि ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया में एआईपीएमटी का रोल नंबर डालना अनिवार्य है।
ऐसा नहीं हुआ तो आवेदन फार्म अस्वीकार कर दिया जाएगा। हालांकि एएफएमसी की प्रवेश परीक्षा होगी। जो स्टूडेंट क्वालीफाई करेंगे, उनका इंटरव्यू भी कराया जाएगा। एआईपीएमटी का रोल नंबर अर्हता के तौर पर मांगा जा रहा है।
60 फीसदी अंक के साथ इंटरमीडिएट पास स्टूडेंट ही एएफएमसी का फार्म भर सकेंगे। फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी में भी 50-50 फीसदी के साथ पास होना जरूरी है। कम अंक वालों को फार्म भरने का मौका नहीं मिलेगा।
31 दिसंबर 2015 को 17 साल की उम्र पूरी करने वाले स्टूडेंट एएफएमसी का फार्म भर सकेंगे। 1 जनवरी 1994 के पहले पैदा होने वाले स्टूडेंट फार्म नहीं भर सकेेंगे। 1 जनवरी 1992 को पैदा हुए और बीएससी बायो ग्रुप से थर्ड ईयर की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट भी फार्म भर सकते हैं।
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी मेडिकल एंट्रेंस इग्जामिनेशन का सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और एलिजिबिलिटी तय हो गई है। बीएचयू में एमबीबीएस की 84 और बीडीएस की 38 सीटें हैं। इन पर एडमिशन के लिए अमेरिका, यूरोप, एशिया, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका सहित तमाम देशों के स्टूडेंट फार्म भरते हैं। इंटर्नशिप के साथ एमबीबीएस का कोर्स पांच साल का होता है।