अखिल भारत आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) एमबीबीएस कोर्सों के लिए 25 और 26 मई को देश भर में प्रवेश परीक्षा-2019 का आयोजन कर रहा है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा में छात्र-छात्राएं पेन, पेंसिल तक नहीं ले जा सकते हैं।
इसके अलावा मोबाइल फोन, घड़ी और डाटा भेजने या हासिल करने में सक्षम कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, किसी भी तरह का कागज, किताब, बोतल आदि को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। किसी तरह के आभूषण पहनने से मना किया गया है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा।
सुबह की पाली नौ बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी और दूसरी पाली दिन दोपहर तीन बजे से शाम 6.30 बजे तक होगी। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट aiimse&ams.org से डाउनलोड कर सकते हैं।
15 एम्स में दाखिले का मौका
इस प्रवेश परीक्षा के जरिये एम्स नई दिल्ली, एम्स बठिंडा, भोपाल, भुवनेश्वर, देवघर, गोरखपुर, जोधपुर, कल्याणी, मंगलागिरी, नागपुर, पटना, रायपुर, रायबरेली, ऋषिकेष और तेलंगाना में एमबीबीएस कोर्सों में दाखिले का मौका मिलेगा।