फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एआई बताएगा सरवाइकल कैंसर का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की इथिकल कमेटी की सोमवार को बैठक चार घंटे चली। इसमें 20 शोध प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी गई। स्त्री रोग विभाग गर्भाशय के मुख के कैंसर की पहचान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का इस्तेमाल करेगा।
विज्ञापन

कॉल्पोस्कोपी की रिपोर्ट देखकर एआई बताएगा कि कैंसर के पनपने का अंदेशा है कि नहीं है। इसके साथ ही बायोप्सी जांच कराने और न कराने के संबंध में भी संकेत देगा। कमेटी की अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. मीरा अग्निहोत्री ने बताया कि शोध के मामले में राजकीय मेडिकल कॉलेजों में जीएसवीएम प्रदेश में अव्वल है।

उन्होंने बताया कि कैंसर की पहचान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से संबंधित प्रोजेक्ट स्त्री रोग विभाग का है। इसके अलाव लाइफ स्टाइल सुधार का कैंसर, डायबिटीज, हाइपरटेंशन पर पड़ने वाले प्रभाव पर भी शोध किया जाएगा। लाइफ स्टाइल के बदलाव से संबंधित शोध प्रोजेक्ट मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग का है। इसके साथ ही नेत्रदान के संबंध में ग्रामीण इलाकों में जागरुकता चलाने के लिए शोध प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा फिजियोलॉजी, मेडिसिन, सर्जरी आदि विभागों ने कमेटी के समक्ष अपने शोध प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इथिक्स कमेटी की बैठक की अध्यक्षता प्रोफेसर अग्निहोत्री ने की। इस मौके पर सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. जीडी यादव, डॉ. सौरभ अग्रवाल, डॉ. विनय कृष्णा तथा अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें