कानपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अब केवल तकनीकी विषय नहीं, बल्कि शिक्षा से लेकर रोजगार और उद्यमिता तक का अहम हिस्सा बनता जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में विद्यार्थियों के लिए एआई फाउंडेशन कोर्स शुरू किया गया है।
छत्रपति शाहू जी महाराज इनोवेशन फाउंडेशन (सीएसजेएमआईएफ) और एमएसटीए के सहयोग से शुरू किए गए इस कोर्स का उद्देश्य विद्यार्थियों को एआई की मूलभूत जानकारी के साथ उसके व्यावहारिक उपयोग से परिचित कराना है। शनिवार को आयोजित शुभारंभ सत्र में आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र मुरथी अदिवी ने विद्यार्थियों को एआई की बदलती भूमिका के बारे में जानकारी दी। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने इस कोर्स में विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी जरूरतों के लिए तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। ब्यूरो