फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अहिरवां एयरपोर्ट का होगा विस्तार, जल्द शुरू होगी कार्गो सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केडीए से जमीन मिलते ही अहिरवां एयरपोर्ट का विस्तार हो सकता है। ऐसा होने पर नए रूटों पर कनेक्टिविटी के साथ ही उड़ानों की संख्या भी बढ़ जाएगी। इससे पहले मालवाहक विमान (कार्गो) सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। कार्गो विमान सेवाओं के शुरू होने पर शहर के कारोबारी अपना व्यवसाय से जुड़ी वस्तुओं को कम समय में अन्य स्थानों को भेज और मंगा सकेंगे। एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा है।
विज्ञापन

यह जानकारी गुरुवार को कानपुर हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में एयरपोर्ट प्रशासन ने दी। अहिरवां एयरपोर्ट में सांसद देवेंद्र सिंह भोले की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक में हवाई अड्डे के विकास, यात्री सुविधाओं में सुधार, हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए विस्तृत चर्चा की गई। सांसद ने बताया कि बैठक का प्रमुख उद्देश्य उड़ानों की संख्या को बढ़ाना, कार्गो सुविधा की शुरुआत, एयरपोर्ट को कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ते हुए विस्तारीकरण व विकास कार्य, विमानों की पक्षियों और मवेशियों से सुरक्षा आदि है। बैठक में इन्हीं विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक की सह अध्यक्षता कर रहे सांसद रमेश अवस्थी ने बैठक में मौजूद केडीए, नगर निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से इन विषयों पर की गई कार्रवाई पर जानकारी मांगी। उन्होंने लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि फ्लाइट की संख्या बढ़ाने के लिए उड्डयन मंत्री और विमानन कंपनियों से बात की जाएगी। सांसद ने बताया कि दो दिन पहले उनकी उड्डयन मंत्री से बात हुई थी। उन्होंने दिल्ली वाली फ्लाइट का शेड्यूल बदलकर सुबह जल्दी चलाने और अन्य शहरों के लिए फ्लाइट बढ़ाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

बैठक में एयरपोर्ट डायरेक्टर संजय कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट के विस्तार के लिए कितनी जमीन की जरूरत है, इसका आकलन हो रहा है। रिपोर्ट तैयार होते ही केडीए से जमीन मांगी जाएगी। इससे पहले जल्द से जल्द यहां से कार्गो की सुविधा शुरू हो जाएगी। बैठक में शामिल रहे केडीए सचिव अभय कुमार पांडेय ने जमीन देने के लिए सहमति जताई। बताया कि प्रस्ताव मिलने पर विचार किया जाएगा। विमानों की सुरक्षा के मद्देनजर पक्षियों से उनके बचाव के लिए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिए गए। नगर निगम की तरफ से बैठक में शामिल अपर नगर आयुक्त द्वितीय जगदीश यादव से आसपास की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, जलभराव से निजात दिलाने के लिए नालों की सफाई कराने, छुट्टा मवेशियों को पकड़वाने पर जोर दिया गया।
बैठक में एडीएम (सिटी) डॉ. राजेश कुमार, केस्को के अधीक्षण अभियंता (तकनीकी) प्रवेश कुमार कानपुर हवाई अड्डा सलाहकार समिति के नामित सदस्य प्रमोद कुमार जायसवाल, शैलेंद्र त्रिपाठी, गौरव लोहिया, रितु झुनझुनवाला, उमंग जैन, ओमप्रकाश अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें