फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आठ लेन का बनेगा आगरा एक्सप्रेस-वे... खर्च होंगे 1939 करोड़ रुपये, बढ़ेगी यात्रियों की सुरक्षा

Tue, 03 Dec 2024 08:26 AM IST
शाहरुख खान अभिषेक द्विवेदी, अमर उजाला, कन्नौज

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे आठ लेन का बनेगा। नवीनीकरण में 1939 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यात्रियों की सुरक्षा भी बढ़ेगी। मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया था। अब यूपीडा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
Agra-Lucknow Expressway - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का नवीनीकरण किया जाएगा। मुख्य सचिव के निरीक्षण के बाद प्रदेश सरकार ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। हालांकि इसका प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में पहले ही पास हो चुका है। अब इसको छह लेन से बढ़ाकर आठ लेन तक बनाने की तैयारी चल रही है। 
विज्ञापन


इसके लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) को जिम्मेदारी दे दी गई है। नवीनीकरण में एक्सप्रेसवे उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा।

प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने 29 नवंबर को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया था। इससे पहले पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने भी जिले में 65 किलोमीटर एक्सप्रेसवे का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी थी। 
विज्ञापन


इसमें हादसे वाले स्थलों को चिह्नित कर स्पीड गवर्नर लगाने तथा कैमरों की संख्या बढ़ाए जाने का सुझाव दिया था। मुख्य सचिव ने भी सुरक्षा फीचरों को देखा था और यूपीडा के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर इस पर विचार विमर्श किया था। 

नवीनीकरण होने से एक्सप्रेसवे पर हादसे भी होंगे कम
नवंबर माह में कैबिनेट की बैठक में औद्योगिक विकास विभाग से जुड़े कई प्रस्तावों में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को छह लेन से आठ लेन बनाना प्रमुख था। इसके लिए एक्सप्रेसवे के रखरखाव में आगामी पांच सालों में 1939 करोड़ रुपये खर्च करने का बजट भी निर्धारित किया गया था। रखरखाव वाली कार्यदायी संस्था के चयन की जिम्मेदारी यूपीडा को सौंपी गई थी। नवीनीकरण होने से एक्सप्रेसवे पर हादसे भी कम होंगे। 

ओवरलोड वाहनों से धंस गई एक लेन
एक्सप्रेसवे पर ओवरलोड वाहनों के कारण एक लेन धंस गई है। हालांकि मेंटीनेंस करने वाली कंपनी आरजीबीएल इसकी मरम्मत करवा रही है, लेकिन तीन चार माह में डंपरों के निकलने से स्थिति वैसी ही हो जाती है। इन खांचों में फंसकर अक्सर छोटे वाहन अनियंत्रित होकर हादसों का शिकार हो जाते हैं।

सुरक्षा का रखा जाएगा विशेष ध्यान
भारी वाहनों की लेन को दोबारा बनाया जाएगा।
वाहनों की गति नियंत्रित करने को स्पीड गवर्नर लगेंगे।
स्पीड लेजर गन से ओवरस्पीड वाहनों का स्वतः चालान होगा।
एक्सप्रेसवे पर शराब पीने वालों के डीएल निरस्त होंगे।
इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए ईवी स्टेशन बनेंगे।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए नवीनीकरण किया जाएगा। करोड़ों का बजट खर्च होगा। कार्यदायी संस्थाओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। राजेश पांडेय, नोडल अधिकारी, यूपीडा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें