आगरा लखनऊ एक्स्प्रेस वे पर ट्रक में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक औरास थानाक्षेत्र के दीपवल गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटते ही उसमें लगी आग। ट्रक आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर धूं धूं कर घंटो जलता रहा।
ट्रक में भारी मात्रा में शराब लाई जा रही थी। ट्रक पलटते ही शराब की बोतले भी आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पर फैल गईं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि शराब हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही थी। शराब चुनावो में खपाने के लिए लखनऊ ले जाई जा रही थी।