फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Recruitment Exam 2022: कानपुर के 17 केंद्रों में शुरू हुई परीक्षा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Sun, 24 Jul 2022 11:20 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आठ दिन में कानपुर के करीब ढाई लाख अभ्यर्थी अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे। कमिश्नरी में 11 और आउटर में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाएं 24 से 31 जुलाई तक चलेंगी।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रविवार से अग्निवीर भर्ती परीक्षा शुरू हो गई। आठ दिनों तक परीक्षाएं चलेंगी। इसके लिए कमिश्नरी व आउटर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की है। प्रत्येक सेंटर पर एक एसआई के नेतृत्व में 16 पुलिस कर्मियों की टीम तैनात रहीं। जोन के सभी अफसर सक्रिय रहे। आउटर पुलिस के अफसर भी केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं। जिससे कोई भी गड़बड़ी न हो सके।

विज्ञापन


आठ दिन में शहर में करीब ढाई लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। कमिश्नरी में 11 और आउटर में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाएं 24 से 31 जुलाई तक चलेंगी। प्रत्येक सेंटर पर हर दिन 1875 अभ्यर्थी तीन शिफ्ट में परीक्षाएं देंगे। प्रत्येक दिन सभी केंद्रों पर करीब 32 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

परीक्षा में किसी तरह की कानून-व्यवस्था गड़बड़ न हो इसलिए पुलिस अफसरों ने सुरक्षा प्लान बनाया है। कमिश्नरी के 11 परीक्षा केंद्रों का प्रभारी एडीसीपी एंटी वुमन क्राइम शिवाजी को बनाया गया है। इसी तरह से आउटर के छह परीक्षा केंद्रों पर भी पुलिस बल की तैनाती रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें