कानपुर बजरिया में बुजुर्ग ने दूसरे निकाह के चक्कर में पत्नी को तीन तलाक दे दिया। विरोध करने पर पत्नी और बच्चों को घर से निकाल दिया। कुछ दिन पहले पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। इसके बाद बजरिया पुलिस ने आरोपी पर मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा) अधिनियम 2019 की धारा चार और पत्नी पर क्रूरता करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
भेद खुलने पर वह घर से फरार है और दूसरा निकाह भी नहीं किया है। मुन्नापुरवा बजरिया निवासी मोहम्मद सलीम अंसारी (62) स्क्रैब का काम करता है। 1982 में उसकी शादी गम्मू खां का हाता कर्नलगंज निवासी अनवरी बेगम से हुई थी। उनके चार बेटे कलीम, नदीम, मोहतसीन, मुरसलीन व बेटियां माहेनूर व नूरसवा हैं। दोनों बेटियों और बेटे कलीम की शादी हो चुकी है।