फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा बना कालः होने वाली पत्नी को आई लव यू और मां के लिए ये शब्द लिखकर युवक ने मौत को गले लगाया

Sat, 30 Mar 2019 08:26 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी के महोबा जिले में कोतवाली चरखारी ग्राम गौरहारी में इंडियन टी20 लीग में सट्टा में लगे रुपये हारने से आहत एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक ने सुसाइड नोट में आत्महत्या की कोई वजह नहीं लिखी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


ग्राम गौरहारी निवासी नरेंद्र (23) पुत्र महेंद्र के नाम तीन एकड़ भूमि थी। पिता की मौत के बाद नरेंद्र और उसका बड़ा भाई ओमप्रकाश परिवार का खर्च चला रहे थे। नरेंद्र की शादी 14 मई को ग्राम टिकरिया में नेहा के साथ तय हो गई थी। जिसकी तैयारियां भी परिजनों ने शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

गुरुवार की रात नरेंद्र ने पशुबाड़े में लगे नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों ने युवक को फांसी के फंदे पर झूलता देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।

मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें लिखा था कि मैं आत्महत्या कर रहा हूं, मेरी आत्महत्या की कोई वजह नहीं है। जब तक मेरी मां जिंदा है तब तक मेरी चल अचल संपत्ति मां की होगी। इसके बाद बड़े भाई के लिए लिखा कि ओमप्रकाश भाईसाहब माताजी का ख्याल रखना व नेहा की शादी किसी अच्छी जगह करवा देना, आई लव यू नेहा।

घटना के पीछे इंडियन टी20 लीग में सट्टा में पैसा हारने का कारण सामने आया। ग्रामीणों ने बताया कि नरेंद्र सट्टा खेलता था और हजारों रुपये हार चुका था। जिससे वह परेशान रहता था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें