अयोध्या में विवादित स्थल पर सुनवाई पूरी होने के बाद पूरे प्रदेश में मची हलचल को देखते हुए महानगर में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इस संबंध में एडीएम सिटी विवेक कुमार श्रीवास्तव की तरफ से शहरवासियों के लिए कई दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
कहा गया है कि अब बिना पुलिस को सूचना दिए किसी व्यक्ति को घर, दुकान या कोई भी जगह किराए पर नहीं देगा। होटल, लॉज, गेस्ट हाउस में भी किसी को रोकने पर भी सख्ती कर दी गई है। यहां बिना वैध परिचय के न तो किराए पर न ही निशुल्क प्रयोग पर मनाही कर दी गई है।
बिना परिचय पत्र देखे किसी को साइबर कैफे, इंटरनेट का प्रयोग नहीं करने देगा। ड्रोन कैमरे का प्रयोग सक्षम अधिकारी की अनुमति के बगैर प्रयोग नहीं होगा। सिर्फ सुरक्षा एजेंसियों को इसकी छूट होगी। कोई भी इसका नियम का उल्लंघन करता है तो इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसकी मानीटरिंग की जिम्मेदारी थानाध्यक्षों की होगी।