फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हैलट में रोगी की मौत के बाद इमरजेंसी में तीमारदारों और जूनियर डाक्टरों में हुई मारपीट

Thu, 14 Mar 2019 11:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हैलट में बवाल के दौरान की गई तोड़फोड़
विज्ञापन
कानपुर में रोगी की मौत के बाद हैलट इमरजेंसी में तीमारदारों और जूनियर डाक्टरों में जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई। झगड़े में खिड़कियों के शीशे, बेड और उपकरण टूट गए। शीशा लगने और मारपीट से लहूलुहान एक तीमारदार को आईसीयू में भर्ती किया गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही दूसरे तीमारदार और उसके साथी को पुलिस थाने ले गई। जूनियर डॉक्टर धरने पर बैठ गए। बाद में डाक्टरों ने सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर धरना समाप्त किया। पेशाब की थैली के कैंसर से पीड़ित बिल्हौर थाना क्षेत्र के देवहा निवासी विजय कुमार तिवारी (45) को गुरुवार सुबह 5.47 बजे हैलट इमरजेंसी में सर्जरी विभाग के डॉ. संजय गुप्ता की यूनिट में भर्ती किया गया था।

 
विज्ञापन

नशे में डॉक्टरों के साथ की मारपीट

सुबह सात बजे रोगी की मौत के बाद तीमारदार और उनके साथ आए लोगों से सर्जरी विभाग के जूनियर डॉक्टर-2 राजा से कहासुनी हुई। आरोप-प्रत्यारोप के साथ मारपीट और तोड़फोड़ से भगदड़ मच गई। पौन घंटे तक अफरातफरी की स्थिति रही। सूचना पर प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. संजय काला मौके पर भागे। कमिश्नर सुभाषचंद शर्मा, एडीएम, एसपी और पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मारपीट के दौरान लहूलुहान हुए रोगी के बेटे सूरज तिवारी को आईसीयू में भर्ती किया गया। उसके भाई दीपक तिवारी व साथ आए चंद्रकांत द्विवेदी को पुलिस थाने ले गई। विभागाध्यक्ष डॉ. संजय काला ने बताया कि रोगी के तीमारदार के साथ कुछ और लोग भी रहे हैं।

वे नशे में थे, उन्हीं ने मारपीट की। बाद में जूनियर डॉक्टर इमरजेंसी के बाहर बहुत देर तक धरने पर बैठे रहे। उनका कहना था कि 24 घंटे के अंदर आरोपियों के न पकड़े जाने पर हड़ताल कर देंगे। बाद में जूनियर डॉक्टरों का प्रतिनिधिमंडल प्राचार्य से मिला और इमरजेंसी में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। दोनों तरफ से स्वरूपनगर थाने में तहरीर दी गई है। रोगी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें