बारा टोल पर प्रवासी मजदूरों को बस पर बैठाते पुलिस कर्मी
- फोटो : amar ujala
लॉकडाउन में माल वाहक वाहनों या फिर पैदल असुरक्षित यात्रा कर घर लौट रहे प्रवासी मजदूर हर रोज सड़क हादसों में अपनी जान गवां रहे हैं। कानपुर देहात में तीन, फिर औरैया में 26 प्रवासी मजदूरों की हादसे में मौत हो गई। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित तरीके से घर तक पहुंचाने के आदेश प्रदेश भर के अफसरों को दिए थे।
रविवार को इसका असर दिखा। जिला प्रशासन ने सीमा पर प्रवासी मजदूरों को ट्रकों व अन्य माल वाहक वाहनों से उतार कर बसों से सीमा के पार कराया। कानपुर नगर व देहात जिले की पुलिस ने रविवार सुुबह गैर प्रांतों से आ रहे माल वाहक वाहनों पर बैठे प्रवासी मजदूरों को बारा टोल प्लाजा पर उतार लिया।