कानपुर के काकादेव में किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में एक और नया मोड़ आ गया है। अब किशोरी ने आरोपी के दोस्त पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। पीड़िता और उसके परिजनों ने सोमवार को आईजी को इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया है।
आईजी ने लव जिहाद मामलों की तहकीकात कर रही एसआईटी को ही इसकी जांच सौंप दी है। हालांकि शुरुआती जांच में आरोपों में कई झोल सामने आए हैं। काकादेव निवासी एक किशोरी ने पड़ोसी युवक व उसके पिता पर छेड़खानी कर शराब से नहलाने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने मोबाइल चोरी का मामला बताया था। आईजी की शिकायत के बाद जांच क्राइम ब्रांच ट्रांसफर कर दी गई थी। उसकी जांच चल रही है। इधर सोमवार को पीड़िता व उसके परिजन आईजी मोहित अग्रवाल से मिलकर आरोपी के एक साथी पर लव जिहाद का आरोप लगाया।