फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद छात्रा की चाकू से गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
सड़क पर जाम लगाए लोग। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
जहानाबाद (फतेहपुर)। टीईटी की तैयारी कर रही छात्रा की सोमवार दोपहर अपहरण कर गला रेतकर हत्या कर दी गई। शाम को उसका शव जंगल में मिला। पुलिस ने परिजनों के आने से पहले ही शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया। थाने में शव नहीं मिलने पर खफा परिजनों ने जाम लगा दिया। इससे चौडगरा-घाटमपुर मार्ग पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

कानपुर नगर के साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी यहां के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। उनकी बीस वर्षीय बेटी बीएड कर चुकी है। वह टीईटी की तैयारी के लिए जहानाबाद कस्बे की एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने आती थी। मां ने बताया कि सोमवार को बेटी सुबह आठ बजे कोचिंग के लिए निकली थी। करीब 11 बजे कोचिंग छूटने के बाद घर आ जाती थी।
घर नहीं आने पर उसका मोबाइल मिलाया। मोबाइल बंद बताने लगा। उन्होंने पति को दोपहर दो बजे बेटी के घर न आने की खबर दी। परिवार के लोग बेटी की खोजबीन कर रहे थे। इधर, शाम करीब साढ़े पांच बजे ग्रामीणों ने मिर्जापुर-खैराबाद गांव के बीच राजवीर की बाग में युवती का शव मिला। उसका गला रेता गया था। कंधे और शरीर पर चाकू की चोट के निशान थे।
विज्ञापन

शव देखकर दुष्कर्म के विरोध में हत्या के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पिता-मां और अन्य परिजन थाने पहुंचे। थाने में बेटी का शव न मिलने पर परिजन आक्रोशित हो गए। परिजनों ने थाना गेट के सामने ईंट पत्थर रखकर जाम लगा दिया। जमकर हंगामा किया। पुलिस परिजनों को शांत कराने की कोशिश करती रही। थानाध्यक्ष शैतान सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। कोचिंग में जानकारी की तो पता लगा कि उसकी साइकिल खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें