फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जख्म दे गई सुहागरात: सुबह होते ही दुल्हन ने घर फोन किया और बोली- मैं इसके के साथ नहीं रह सकती, तरह-तरह की चर्चाएं

Tue, 24 May 2022 06:49 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

शहर में इन दिनों एक शादी चर्चा का विषय बनी है। सुहागरात के बाद दुल्हन अपने पति से इस कदर नाराज हुई कि उसने रिश्ता तोड़ दिया। दुल्हन के इस फैसले के बाद मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में शहर के एक मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी के बेटे की शादी धूमधाम से हुई। विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन नाराजगी जताते हुए अपने घर वालों के साथ घर लौट गई। जिससे शादी के बाद घर में खुशियों की रौनक गायब हो गई है। दुल्हन के लौट जाने के बाद मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी के बेटे की बरात धूमधाम से 20 मई को कानपुर गई थी। शादी की रस्में अदा कर 21 को विदाई हो गई। 22 को शहर के ही एक होटल में कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें रिश्तेदार व परिचित शामिल हुए थे। 

Trending Videos

इसके बाद नवविवाहित जोड़े की सुहागरात में रिश्तों में खटास पैदा हो गई। जिससे सुबह होते ही दुल्हन ने अपने घर वालों को फोन कर दिया कि जिस लड़के के साथ मेरी शादी की है मैं उसके साथ नहीं रह सकती हूं। मुझे तुरंत ले जाइए। 

 
विज्ञापन

इसके बाद परिजन घर पहुंचकर बेटी को ले आए। साथ ही कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी दी। हालांकि किसी के खिलाफ को कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। शहर कोतवाल दुर्ग विजय सिंह का कहना है कि बेटी को लेकर परिजन आए थे लेकिन कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें