फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने जहर खाकर दी जान

सार

पिलखर गांव में 23 वर्षीय मोहन ने पत्नी से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजन अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
फोटो 12::: मोहन की फाइल फोटो । स्रोत:परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इकदिल। थाना क्षेत्र के गांव पिलखर में पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने जहरीला पदार्थ का खाकर जान दे दी। जानकारी पर ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन

पिलखर निवासी मोहन (23) पुत्र रघुराज सिंह ने पत्नी से विवाद के बाद उसके मायके जाने बाद बुधवार देर शाम जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने सैफई आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया।
यहां सुधार न होने पर परिजन युवक को आगरा ले जा रहे थे, तभी रास्ते में युवक की मौत हो गई। जानकारी पर थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। शिवम कुमार ने पुलिस को बताया भाई कार चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी शादी दो मई पांच माह पहले जिला औरैया गांव सुरायनपुर से हुई थी। दो दिन पहले पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसके मायके के लोगों ने आकर भाई को धमकाया और पत्नी अंजली मायके वालों के साथ चली गई। उसके जाने के बाद क्षुब्ध होकर भाई ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

फोटो 12::: मोहन की फाइल फोटो । स्रोत:परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें