फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुरः हाईवे पर आई आफत, बह गया 24 हजार लीटर पेट्रोल, दहशत के मारे भागे लोग

Tue, 08 May 2018 02:47 PM IST
ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर के बर्रा बाईपास के पास हुआ हादसा
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में सोमवार को हाईवे पर राहगीरों की आफत आ गई। हुआ यूं कि बर्रा बाई पास के पास हाईवे पर पेट्रोल से भरा टैंकर अचानक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। टैंकर में 24 हजार लीटर भरा हुआ था। सारा पेट्रोल हाइवे पर पलटकर नालियों और आसपास की बस्तियों में बह गया। ये नजारा देख हर किसी की रुह कांप गई। जरा सी चिंगारी सब कुछ तबाह कर सकती थी। हाईवे पर मौजूद राहगीर अपनी गाड़ियों से उतरकर बाहर निकल आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से बेल्डिंग, सिगरेट-बीड़ी की दुकानों को बंद कराया और  पेट्रोल पर मिट्टी डलवाई। फायरब्रिगेड की टीम को भी आग से निपटने के लिए बुला लिया गया। 
विज्ञापन


बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊपर नेशनल हाई वे पर एस आर कम्पनी का पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा। नेशनल हाइवे पर पेट्रोल फैलने से लोग दहशत में आ गए। जिसकी वजह से लंबा जाम लग गया। पूरे इलाके में पेट्रोल की गंध फैली हुई है। एसआर कंपनी के टैंकर के ड्राइवर विवेक अवस्थी ने बताया कि ये ट्रक जामनगर से इलाहाबाद जा रहा था। टैंकर में 24 हजार लीटर पेट्रोल था। सामने गलत दिशा से आ रही गाड़ी की वजह से ट्रक को डिवाइडर की तरफ मोड़ना पड़ा जिससे हादसा हो गया और ट्रक पलट गया था। पेट्रोल बहते हुए नालों तक पहुंच गया। पुलिस ने पूरा ट्रैफिक रोक दिया गया है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें