फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस पलटी, 20 यात्री घायल

Tue, 08 May 2018 09:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया।  कन्नौज के तिर्वा इलाके के पास यात्रियों से भरी बस पलट गई। दुर्घटना में 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डीसीएम की टक्कर की वजह से बस पलट गई थी।  बस में सवार सभी यात्री नेपाल से जयपुर जा रहे थे। सूचना के बावजूद कई घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद पुलिस ने प्राइवेट अस्पताल की गाड़ी बुलवाई। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।  अभी तक घायलों के नाम-पता के संबंध में कोई सूचना नहीं प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें