फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गांव-गांव तक विधिक जागरूकता पहुंचा रही अधिवक्ता परिषद

सार

इटावा में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद ने स्थापना दिवस पर हर गांव में विधिक जागरूकता फैलाने और सस्ता न्याय दिलाने का संकल्प दोहराया। परिषद न्याय प्रणाली को सशक्त करने और समाज में विधिक चेतना बढ़ाने के लिए कार्यरत है।
विज्ञापन
फोटो 26:::स्थापना दिवस कार्यक्रम शामिल अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के पदा​धिकारी । स्रोत:स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद देश के हर गांव तक विधिक जानकारी पहुंचाकर सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। परिषद का उद्देश्य है कि आम जनमानस को न्याय के लिए भटकना न पड़े। ये बातें परिषद के काशी प्रांत के महामंत्री नीरज सिंह ने बृहस्पतिवार को इटावा के सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, परिषद भारतीय न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और विधिक जानकारी के विस्तार में अहम भूमिका निभा रही है। न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका के बीच समन्वय स्थापित कर संविधान के अनुरूप न्याय प्रणाली को सशक्त करना परिषद का लक्ष्य है।
वरिष्ठ अधिवक्ता घनश्याम किशोर वाजपेई ने संगठन की भूमिका और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा, परिषद संविधान के अनुरूप समाज में समानता और विधिक चेतना के लिए कार्यरत है।
विज्ञापन

आरएसएस विभाग संघचालक विनोद चंद्र पांडेय ने परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन न केवल विधिक क्षेत्र में, बल्कि राष्ट्रवाद और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में भी योगदान दे रहा है।
डीजीसी शिव कुमार शुक्ला ने मंचासीन अतिथियों और अधिवक्ता कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजीव कुशवाहा, महामंत्री सुबोध राजपूत, उपाध्यक्ष अश्वनी सिंह, मोहित, गोविंदा दुबे, श्रवण जैन, आदित्य मोहन शर्मा, कमल किशोर माथुर, निधि पाल, सचिन तिवारी, विवेक राजपूत समेत कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

फोटो 26:::स्थापना दिवस कार्यक्रम शामिल अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारी । स्रोत:स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें