फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तहसील बाउंड्री के बाहर बने अधिवक्ताओं के चेंबर हटवाए, विरोध

Thu, 27 Mar 2025 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मैथा तहसील परिसर के बाहर बाउंड्री किनारे बने अधिवक्ताओं के चेंबर तहसील प्रशासन ने बुधवार को हटवा दिए। इसको लेकर अधिवक्ताओं ने विरोध जताया।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे के करीब एसडीएम सुरभि शर्मा, तहसीलदार सुनील कुमार पुलिस बल व बुलडोजर लेकर पहुंचे। टीम ने तहसील परिसर के बाहर बाउंड्री किनारे बने अधिवक्ताओं के चेंबर गिराने शुरू कर दिए। यह देख वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने विरोध जताया। इसके कुछ देर बाद अधिवक्ता एकत्र हो गए और कार्रवाई को लेकर हंगामा करने लगे। लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महामंत्री राजा तिवारी के साथ अन्य अधिवक्ताओं ने इसे गलत बताया। तहसील प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया।
काफी विरोध के बाद तहसील प्रशासन ने कार्रवाई रोक दी। बता दें कि पूर्व में अधिवक्ताओं की मांग पर तहसील बाउंड्री के बाहर चेंबर बनाकर अधिवक्ताओं ने बैठना शुरू किया। लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव ने बताया कि तहसील प्रशासन ने मनाने तरह से कार्रवाई की है। तहसीलदार ने बताया कि गलत तरह से बने चेंबर हटवाने की प्रक्रिया की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें