फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: गोली लगने से अधिवक्ता की मौत, सुसाइड नोट भी मिला, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 05 Apr 2020 09:28 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में गांव जौरा निवासी अधिवक्ता बृजेश प्रताप सिंह अपने घर के बाहरी बरामदे में सो रहे थे। उनके सीने में गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मृतक के पैरों के पास खोखा फंसा तमंचा मिला है। पास में ही एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस अधिवक्ता की लिखावट की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मौके पर फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें