फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अमृतपुर को मिला मंडलीय पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डा. राममनोहर लोहिया पंचायत सशक्तीकरण अभियान में स्मार्ट ग्राम पंचायत में चयनित अमृतपुर को मंडलीय पुरस्कार मिला है। जबकि इस योजना में जिले की कोई अन्य ग्राम पंचायत भागीदारी ही नहीं कर सकी।
विज्ञापन

जनपद में 600 ग्राम पंचायत हैं। नवंबर 2019 में कानपुर मंडल स्तर से डा. राममनोहर लोहिया पंचायत सशक्तीकरण अभियान 2019-20 में पुरस्कृत करने के लिए स्मार्ट ग्राम पंचायतों के आवेदन मांगे गए थे। मंडलीय कार्यालय को जनपद से अमृतपुर ग्राम पंचायत का ही आवेदन भेजा गया। इसमें ग्राम प्रधान सुधा सिंह पत्नी प्रदीप सिंह राठौर ने विकास कार्यों से संबंधित पूछे गए, 14 प्रश्नों वाली 60 अंकों की प्रश्नावली ऑनलाइन भरकर भेजी थी। अमृतपुर ग्राम पंचायत को इससे पहले डिजिटलाइजेशन के लिए पांच लाख का पुरस्कार मिल चुका है। उस धनराशि से जन सुविधा केंद्र खोला गया। कानपुर मंडल में कुल 3282 ग्राम पंचायतों में पुरस्कार के लिए अमृतपुर ग्राम पंचायत चयनित की गई। डीपीआरओे अमित कुमार त्यागी ने बताया कि अमृतपुर ग्राम पंचायत को डा. राममनोहर लोहिया पंचायत सशक्तीकरण अभियान में दो लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें