बार एसाोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते उम्मीदवार फाइल फाेटाे
लायर्स एसोसिएशन कार्यकारिणी सदस्यों के परिणाम की घोषणा कर दी गई है। वोटों की गिनती के बाद एल्डर्स कमेटी ने सभी 12 विजयी कार्यकारिणी सदस्यों के नाम घोषित कर दिए। इस तरह अब सभी पदों पर जीते पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है।
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों में विनोद कुमार दीक्षित को 1673, स्वदेश कुमार मिश्रा को 1641, नीरज को 1636, बद्री प्रसाद शुक्ला को 1536, संजय शुक्ला को 1503 और अनुराग मिश्रा को 1497 वोट मिलने पर विजयी घोषित किया गया। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों में उपेंद्र अवस्थी को 1305, रत्ना द्विवेदी को 1215, रामचंद्र साहू को 1022, विक्रम सिंह को 965, आशुतोष शुक्ला को 913 और सीमा खान को 876 वोट मिलने पर विजयी घोषित किया गया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियाज अहमद खां, एल्डर्स कमेटी के सदस्य शंकर दत्त, घनश्याम और मीडिया प्रभारी अरुण कुमार तिवारी मौजूद रहे।