फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पटाखा लाइसेंस के आवेदकों की बैठक कल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दीपावली पर पटाखा बिक्री के लिए लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। कमिश्नरेट पुलिस की ओर से लाइसेंस के आवेदकों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस से जुड़ी शर्तों की जानकारी देने के लिए 29 सितंबर को बैठक बुलाई गई है। अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सभी आवेदकों की मौजूदगी अनिवार्य रहेगी। पुलिस ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि बैठक में लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया, बिक्री स्थल, अग्निसुरक्षा और अन्य जरूरी मानकों के संबंध में जानकारी दी जाएगी। लाइसेंस मिलने के बाद ही निर्धारित स्थान और तय शर्तों के अनुसार बिक्री की अनुमति होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें