सार
Kanpur News: कानपुर कमिश्नरेट में सोमवार को छह निरीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। पुलिस आयुक्त के आदेशानुसार एएचटी, जनशिकायत प्रकोष्ठ, चकेरी और बाबूपुरवा के अलावा पुलिस लाइन से दो निरीक्षकों को साइबर क्राइम थाने भेजा गया है। इनमें पूर्व में फायरिंग मामले में निलंबित रह चुके इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह भी शामिल हैं, जिन्हें अब साइबर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कानपुर कमिश्नरेट में सोमवार को छह निरीक्षकों के तबादले किए गए। पुलिस आयुक्त के अनुमोदन के बाद जारी आदेश में एएचटी, जनशिकायत प्रकोष्ठ, चकेरी और बाबूपुरवा के निरीक्षकों के साथ पुलिस लाइन में तैनात दो निरीक्षकों को साइबर क्राइम थाने भेजा गया है। इनमें पूर्व में कार्रवाई को लेकर चर्चा में रहे इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह भी शामिल हैं।
आदेश के अनुसार एएचटी से प्रवीन कुमार, जनशिकायत प्रकोष्ठ से शरद तिलारा, चकेरी से रिजवान खान और बाबूपुरवा से महेंद्र सिंह को साइबर क्राइम थाने में तैनाती दी गई है। पुलिस लाइन से राजेश कुमार और मानवेंद्र सिंह को भी साइबर थाने से जोड़ा गया है।