फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: बबेरू में विवाद के दौरान चचेरे भाई को गोली मारी, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

Tue, 25 Aug 2026 01:59 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांदा

सार

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के फंफूदी गांव में मंगलवार को आपसी विवाद के दौरान नशे में धुत युवक ने अपने चचेरे भाई को कथित तौर पर गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
बांदा में आपसी विवाद में चचेरे भाई को गोली मारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिजन उसे आनन-फानन बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा रेफर कर दिया। घायल का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

बताया गया कि किसी बात को लेकर दोनों चचेरे भाइयों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान गुस्साए आरोपी ने कथित तौर पर तमंचे से चचेरे भाई पर फायर कर दिया। गोली लगने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

https://www.amarujala.com/video/uttar-pradesh/banda/video-banda-firing-case-all-named-accused-arrested-country-made-pistol-recovered-2026-08-25



सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के कारणों और फायरिंग में प्रयुक्त हथियार के संबंध में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें