फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तीन माह बाद वापस लौटे समाज कल्याण अधिकारी को मिला चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर 

कानपुर। एक माह की छुट्टी लेकर गए और फिर पूरे तीन महीने बाद वापस लौटे जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवम सागर आखिरकार दोबारा अपनी कुर्सी पर लौट आए हैं। निलंबन की चर्चाओं और प्रशासनिक हलचल के बीच जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शासन से स्थिति स्पष्ट होने के बाद उन्हें गुरुवार देर रात पुनः कार्यभार सौंप दिया। इसके साथ ही अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वीरपाल को समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया। मामला उस समय चर्चा में आया था जब शिवम सागर अप्रैल में मानव संपदा पोर्टल से एक माह का अवकाश लेकर गए थे। छुट्टी समाप्त होने के बाद भी वह वापस नहीं लौटे और करीब तीन महीने तक विभागीय कार्यों से दूर रहे। इस दौरान विभाग का काम अतिरिक्त प्रभार के सहारे चलता रहा।

अधिकारी के लंबे समय तक कार्यस्थल पर न लौटने को प्रशासन ने गंभीरता से लिया। जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट शासन को भेजते हुए कार्रवाई की संस्तुति कर दी थी । प्रशासनिक गलियारों में उनके निलंबन की चर्चाएं भी तेज हो गईं। हालांकि निलंबन का कोई आधिकारिक आदेश सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच शिवम सागर सोमवार को अचानक वापस लौट आए थे लेकिन निलंबन की चर्चाओं और शासन स्तर पर स्थिति स्पष्ट न होने के कारण उन्हें तत्काल कार्यभार नहीं सौंपा गया। जिलाधिकारी ने मामले की वास्तविक स्थिति जानने के लिए शासन से दोबारा पत्राचार किया। शासन से स्पष्ट जवाब मिलने के बाद कि उनके विरुद्ध निलंबन की कोई कार्रवाई नहीं हुई है, देर शाम उन्हें फिर से तैनाती दे दी गई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें