कानपुर पुलिस कमिश्नरेट लागू होते ही रेंज और जोन के अफसरों के प्रभार में थोड़ा बदलाव होगा। शहर में एडीजी और आईजी की तैनाती तो रहेगी, लेकिन कानपुर नगर उनके क्षेत्र में नहीं आएगा। वो कानपुर ग्रामीण और जोन-रेंज के जिलों के मुखिया होंगे।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस कमिश्नर और संयुक्त पुलिस कमिश्नर पद पर नए अफसरों की तैनाती होगी। पुलिस कमिश्नर के लिए दो अफसरों का नाम चर्चा में है। जल्द ही इस पर मुहर लगेगी। वर्तमान में एडीजी जोन के पास कानपुर रेंज और झांसी रेंज का प्रभार हैं।