फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव बोले- सीएसए में दो दिन में शुरू करें निर्माण, बजट वापस हुआ तो होगी कार्रवाई

Wed, 19 Mar 2025 02:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सत्र 2026-27 में काउंसिलिंग व प्रवेश की प्रक्रिया समर्थ पोर्टल से करें। वहीं, प्रमोशन के लिए भी शिक्षक अपना डेटा समर्थ पोर्टल पर अपलोड करें।
विज्ञापन
सीएसए के समिति कक्ष में बैठक करते अपर मुख्य सचिव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में वित्तीय वर्ष का अंतिम महीना चल रहा है और बजट आवंटन के बावजूद अभी तक विवि में निर्माण कार्य नहीं शुरू हुआ है। दो दिन के भीतर कार्य शुरू करा दें। अगर बजट वापस हुआ तो ठीक नहीं होगा, कार्रवाई होगी। यह बातें मंगलवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि (सीएसए) में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. सुधीर एम बोबडे ने समीक्षा बैठक में कहीं। नाराजगी जताकर उन्होंने इसकी शिकायत डीएम से भी की।

विज्ञापन

शासन ने विवि को छात्रावास निर्माण, दो ट्यूबवेल, सड़क, बिजली के तारों को सुव्यवस्थित करने और सीवेज सिस्टम के लिए करीब 18 करोड़ से अधिक का बजट दिया है। अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। समीक्षा बैठक में कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह की देखरेख में सभी डीन समेत अधिकारियों ने अपने कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस दौरान अपर मुख्य सचिव ने विवि के कुलपति से खेती में एआई के प्रयोग को बढ़ाने के लिए कहा।

कुलपति बोले- नई भर्तियां की जा रही हैं
कुलपति ने बताया कि नई प्रजातियों को आईसीएआर से मान्यता दिलाई जा रही है, जिससे बीजों का उपयोग देशभर के किसान कर सकें। डॉ. बोबडे ने वैज्ञानिकों को नई प्रजाति के बीजों का उत्पादन बढ़ाने, फसलों पर शोध करने, नैक में एक्रेडिएशन और एनआईआरएफ रैंक में बेहतर प्रदर्शन के लिए निर्देश दिए। छात्र और संकाय अनुपात को भी बेहतर बनाने को कहा। छात्र शिक्षक अनुपात पर कुलपति ने कहा कि नई भर्तियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

समर्थ पोर्टल से करें काउंसिलिंग व प्रवेश की प्रक्रिया
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सत्र 2026-27 में काउंसिलिंग व प्रवेश की प्रक्रिया समर्थ पोर्टल से करें। वहीं, प्रमोशन के लिए भी शिक्षक अपना डेटा समर्थ पोर्टल पर अपलोड करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें