फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars के बेतुके बयानों से सोनू सूद खफा, बोले-‘बहुत सोच-समझकर करें टिप्पणी’ 

Sat, 08 Jul 2017 08:31 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद
‘दबंग’, ‘आशिक बनाया आपने’, ‘सिंह इज किंग’, ‘शूटआउट एट वडाला’, ‘रमइया वस्तावइया’ जैसी तमाम हिट फिल्मों में काम कर अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाने वाले एक्टर सोनू सूद बॉलीवुड स्टार्स से कुछ खफा हैं। दरअसल सोनू को बॉलीवुड स्टार्स के बेतुके पॉलिटिकल बयान बिल्कुल पसंद नहीं है। सोनू ने कहा है कि अभिनेताओं को बहुत ही सोच-समझकर कोई भी बात पब्लिकली कहनी चाहिए। उन्हें नेताओं की तरह हर एक मसले पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान की फिल्म दबंग का एक सीन
कुछ दिनों पहले ही सलमान खान से दो देशों के बीच युद्ध होने पर सवाल किया गया था। जिस पर सलमान ने कहा था कि- ‘जो युद्ध के लिए बोलते हैं, उनके ही हाथों में बंदूक थमा दो.. दो दिनों में युद्ध खत्म हो जाएगा और सारी बातें टेबल पर खत्म हो जाएंगी।’ कुछ राजनेताओं और लोगों ने ट्विटर पर इस बयान को विवाविद बताकर सलमान की खिंचाई शुरू कर दी थी। सलमान को इस बयान के लिए खूब कोसा गया और कहा गया कि सलमान युद्ध को लेकर कुछ नहीं समझते.. उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए। हाल ही में सोनू निगम ने मस्जिदों को लेकर बयान दिया था जिसके बाद कुछ लोग नाम एक जैसा होने की वजह से सोनू निगम की जगह सोनू सूद को निशाना बनाने लगे थे।  हालांकि सोनू सूद ये खुलकर नहीं बोले कि उन्होंने ये बात किसके लिए कही थी। सोनू शुक्रवार को यूपी के फर्रुखबाद जिले में पहुंचे थे।  
विज्ञापन

3 of 6
सोनू सूद
फर्रुखाबाद में सिने स्टार सोनू सूद ने कहा कि यूपी सरकार फिल्म इंडस्ट्री को अच्छी सुविधाएं देगी तो यूपी में ज्यादा फिल्में बनेंगी। यूपी इंडिया का दिल है। वह अगली फिल्म यूपी में ही बनाने का प्लान कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर में चल रहे हालातों पर बोले, जो लोग जिस देश व स्टेट में रह रहे हैं। उन्हें उसी देश और प्रदेश का होकर रहना चाहिए।    

4 of 6
सोनू सूद
फर्रुखाबाद के कृष्णा देवी बालिका डिग्री कॉलेज, लोहियापुरम् में मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह था। दोपहर बाद पहुंचे मुख्य अतिथि सिने स्टार सोनू सूद और विशिष्ट अतिथि पूर्व मिस इंडिया रूही सिंह जैसे ही मंच पर चढ़े तो लोगों ने जोरदार नारेबाजी के बीच उनका स्वागत किया। यह देख सोनू सूद ने बोले हैलो, फर्रुखाबाद वालों कैसे हो। इंतजार के लिए माफी चाहता हूं।  
विज्ञापन

5 of 6
सोनू सूद
जोश में कई युवक और युवतियां मंच पर चढ़ गए और मोबाइल से सेल्फी खींचने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने जैसे-तैसे उनको नीचे उतारा। इसके बाद मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के साथ ही कॉलेज चेयरमैन डॉ. जितेंद्र सिंह ने मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया।    
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनू सूद
बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब सार्थक फिल्मों का दौर फिर शुरू होगा और सिनेमा घरों में लोगों की भीड़ दिखाई देगी, जिस तरह 80 के दशक में लोग सिनेमा घरों में टूट पड़ते थे। दबंग फेम फिल्म अभिनेता सोनू सूद का फर्रुखाबाद जाते समय रास्ते में प्रशंसकों ने जगह-जगह गाड़ी रोककर भव्य स्वागत किया।    दबंग फिल्म में जब उन्होंने छेदी सिंह का किरदार किया था, तो दर्शकों को वह काफी पसंद आया। इसका मुख्य कारण है कि दबंग में ठेठ देहातीपन की झलक थी। वह दिन दूर नहीं, जब दबंग और शोले जैसी फिल्में लोगों के बीच होंगी। इसके बाद वह फर्रुखाबाद रोड स्थित साईंमीर डिग्री कालेज में भी गए, जहां उन्होंने छात्र-छात्राओं के बीच विचार व्यक्त किए। इस दौरान सेल्फी लेने वालों की होड़ लग गई। कड़ी सुरक्षा में उन्हें फर्रुखाबाद ले जाया गया। इस मौके पर मोहित यादव, छोटू यादव, प्रधान देवेंद्र सिंह यादव सहित कई लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें