भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन को कानपुर बहुत पसंद है। उनका कहना है कि पूर्वांचल में हमेशा कानपुर की चर्चा रहती है। यह रसूख वालों और कामगारों का शहर है। वह रविवार को फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ की शूटिंग के सिलसिले में शहर आए थे।
रवि किशन ने बताया कि वह गोरखपुर में रंगमंच को बढ़ावा देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि कानपुर के भी युवा कलाकार उनके मंच से जुड़ें। उनका कहना है कि हर कोई आईएएस और पीसीएस नहीं बन सकता है। कुछ लोगाें में कला की प्रतिभा जन्म से होती है, उसे आगे लाने की जरूरत है।
इसके लिए वह प्रदेश स्तर पर काम करेंगे। कला में भी शोहरत और धन है। रवि किशन ने कहा कि बॅालीवुड में उनका अच्छा समय चल रहा है। फिर भी राजनीति को इसलिए चुना क्योंकि इसके माध्यम से समाज के लिए कुछ बेहतर करना है। अभिनय और राजनीति में जो मुकाम पाया है, उसके पीछे बाबा गोरखनाथ कृपा है।