बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर इरफान खान की आने वाली फिल्म ब्लैकमेल में कानपुर के रतन राठौर एक बार फिर अपनी बेहतरीन अदाकारी दिखाते सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। ब्लैकमेल सच्ची घटना पर आधारित थ्रिलर फिल्म है। रतन राठौर फिल्म में एक्ट्रेस दिव्या दत्ता के पिता का रोल निभा रहे हैं। रतन ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि यह फिल्म लोगों को बहुत पसंद आएगी। क्योंकि फिल्म में जबरदस्त सस्पेंस है। सभी दिग्गज कलाकारों ने इसे अंत तक बरकरार रखा है।
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म ब्लैकमेल का एक सीन
रतन राठौर इससे पहले भी कई बड़ी ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फिल्मों में रोल अदा कर चुके हैं। इश्कजादे में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के पिता का रोल रतन ने निभाया था। इसके अलावा वह यशराज फिल्म प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले बनी फिल्म दावत-ए-इश्क में भी नजर आए थे।
विज्ञापन
3 of 5
इरफान के साथ फिल्म ब्लैकमेल में कानपुर के रतन
डायरेक्टर अभिनव देव और भुषण कुमार-किशन कुमार के प्रोडक्शन में बनी ब्लैकमेल फिल्म में लीड एक्टर इरफान खान हैं। इरफान के अलावा कीर्ति कुल्हरी, दिव्या दत्ता, अरुणोदय सिंह, ओमी वैद्य और उर्मिला मातोंडकर आइटम नंबर करते दिखेंगी। यह फिल्म 6 अप्रैल 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी परवेज शेख ने लिखी है। म्यूजिक बादशाह और अमित त्रिवेदी का है।
4 of 5
फिल्म इश्कजादे का एक सीन जिसमें परिणीति चोपड़ा के साथ दिख रहे रतन
रतन बताते हैं कि एक्टिंग के कीड़े ने उन्हें खूब मार खिलाई। उनके घर में कोई भी एक्टिंग के क्षेत्र से नहीं जुड़ा हुआ है। जब उन्होंने शहर में ही रहकर थियेटर एक्टिंग शुरू की तो घरवाले उनकी बहुत पिटाई करते थे। वे कहते थे इन सबसे कुछ नहीं होगा, पढ़ाई में मन लगाओ। लेकिन अंदर का कलाकार चैन से बैठने नहीं देता था तो कुछ दिन शहर में थियेटर किया, इसके बाद मुंबई की ट्रेन पकड़ ली।