पुखरायां/झींझक। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पुखरायां व झींझक के मंगलपुर कस्बे में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी पुस्तक में हिंदुत्व पर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक दिव्यांशु सिसौदिया ने कहा कि सलमान खुर्शीद की पुस्तक को तुरंत बैन किया जाए। किताब में हिंदुत्व को लेकर कई अमर्यादित टिप्पणी की गई हैं।
इस दौरान कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए नेतराम गली से कस्बा बाईपास, हरदुआ ऐमा चौराहा ओवर ब्रिज के नीचे पहुंचे और सलमान खुर्शीद का पुतला फूंका। मौके पर ऋषि तिवारी, श्याम बाबा द्विवेदी, आकाश तिवारी, प्रेम सैनी, सत्यम कुमार, दीपांशु मिश्र, अमन, शिवा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उधर, झींझक के मंगलपुर कस्बे में डेरापुर तहसील संयोजक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा कि हम हिंदुत्व के विरुद्ध किसी भी प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी को सहन नहीं करेंगे।
पुस्तक को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। इस दौरान राहुल सिंह, गोपाल, अंकुश सिंह, सुमित सैनी, अमित कुमार, दीपांशु, सावन, आदेश गुप्ता, रोहन भदौरिया, दीपक सिंह, प्रशांत आदि मौजूद रहे।