फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केडीए की भू-माफियाओं पर कार्रवाई: अवैध निर्माण और प्लाॅटिंग पर चला बुलडोजर, नीलामी कर बेची जाएंगी जमीनें

Sat, 23 Apr 2022 08:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शुक्रवार को कानपुर विकास प्राधिकरण ने गांव सतबरी व मकसूदाबाद में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। केडीए ने यहां भू-माफियाओं के द्वारा तालाब और जमीन पर किए गए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।
विज्ञापन
केडीए ने अवैध निर्माण किया जमींदोज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में केडीए ने शुक्रवार को सतबरी में बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जों को ढहाया। यहां तालाब की जमीन पाटकर प्लाटिंग की गई थी। इसके अलावा सड़क पर किए गए निर्माण भी गिरा गए। केडीए वीसी अरविंद सिंह के निर्देश पर जोन-4 के सतबरी की आराजी संख्या 303, 305, 308 में स्थित तालाब और आबादी की भूमि पर हुए अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाकर 10,000 वर्गमीटर जमीन खाली कराई। इसकी अनुमानित कीमत 80 लाख रुपये है। 

विज्ञापन

वहीं, स्वर्ण जयंती विहार सेक्टर-5 में प्लाट संख्या 412 ए में अवैध निर्माण गिराकर मूल आवंटी को कब्जा दिलाया। इसी योजना के पांच और प्लाट केडीए ने अपने कब्जे में लिए। केडीए के पीआरओ के अनुसार जोन-2 के मकसूदाबाद की आराजी संख्या 544, 544 ग व अन्य आराजियों की सात बीघा जमीन पर अक्षय लाल व कई लोगों ने अवैध प्लाटिंग की थी, जो तोड़ी गई। इस प्लाटिंग के बीच से ही केडीए की 24 मीटर चौड़ी सड़क भी है। वीसी ने खाली कराई गई जमीन का सर्वे कराकर नीलामी के माध्यम से बेचने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

केडीए ने अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया - फोटो : अमर उजाला
पिपरगवां में खाली कराई दो करोड़ की जमीन
नर्वल तहसील के पिपरगवां गांव में जिला प्रशासन की टीम ने जेसीबी से अवैध कब्जों को ढहाकर लगभग दो करोड़ की सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराई। शुक्रवार दोपहर एसडीएम नर्वल अमित ओमर और तहसीलदार संजय सिंह के अगुवाई में टीम ने पिपरगवां में अवैध कब्जेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने चारागाह की 11 बीघा जमीन में बने अवैध कब्जों को जेसीबी से ढहाया। इसके अलावा तीन बीघा ऊसर भूमि को भी कब्जा मुक्त कराया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें