फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विहिप की बैठक में हंगामा करने वालों पर शांतिभंग की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रांतीय कार्यालय में रविवार को बैठक के दौरान हंगामा करने वालों पर पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है। साथ ही पकड़ी गई कार और आठ बाइकों को सीज कर दिया है। प्रांत सह संयोजक अमरनाथ ने विशाल, विकास शुक्ला, शुभम तिवारी, वसीम, सहजाद आलम और 100 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

गोविंदनगर स्थित श्रीमुनि इंटर काॅलेज में विहिप की तीन दिवसीय अर्ध वार्षिक बैठक में पद न मिलने से नाराज पूर्व सह संयोजक विशाल गुप्ता उर्फ विशाल बजरंगी ने कार और 20-25 बाइकों से पहुंचकर हंगामा किया था। पदाधिकारियों के विरोध पर लाठी-डंडे और राॅड से हमला कर पथराव किया था। इसमें कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई थीं।
गोविंदनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जूही सफेद कालोनी निवासी पूर्व सह संयोजक विशाल गुप्ता, विकास कश्यप, करन सिंह, विजय कुमार, अमन अवस्थी, शनि, रवि सिंह, मुकेश सिंह, रमेश साहनी, कमलेश पासवान, नितेश राजपूत पर शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। जांच पूरी होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें