रूरा में अवैध निर्माण में नोटिस चस्पा करता लेखपाल।
- फोटो : AKBARPUR
रूरा (कानपुर देहात)। पुलिस की मौजूदगी में कस्बे के जवाहर नगर मोहल्ले के रामलीला मैदान की राजस्व टीम ने नापजोख की। रामलीला की आंशिक भूमि पर अवैध निर्माण मिलने पर तीन कब्जेदारों के घरों पर नोटिस चस्पा की गई है। इन कब्जेदारों को दो दिन में कब्जा हटाने की चेतावनी दी है।
रामलीला मैदान की आबादी की तरफ की भूमि खुली है। इसका फायदा उठाकर कुछ लोगों ने आंशिक भूमि पर कब्जा कर पक्के निर्माण करा लिए। कमेटी अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह मुन्ना ने डीएम से पिछले दिनों शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि जवाहर नगर मोहल्ले में गाटा संख्या 317 में रामलीला बाल क्रीड़ा स्थल की 0.676 हेक्टेयर भूमि दर्ज है। रावण पुतला दहन स्थल पर अवैध निर्माण करा लिया गया है। डीएम ने जांच एसडीएम को दी थी।
शनिवार को एसडीएम सदर के निर्देश पर राजस्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश की। इसमें शुगरा, नाजिम व नफीस के अवैध निर्माण पाए गए। लेखपाल अंशुमान ने दो दिन में कब्जा हटा लेने का नोटिस कब्जेदारों के घरों पर चस्पा किया। लेखपाल ने बताया कि समयावधि पूरी होने पर कब्जा ध्वस्त कराया जाएगा। बता दें कि पहले भी ंनापजोख कराई गई थी। उस समय भी रामलीला मैदान की भूमि पर कब्जा पाया गया था। एसडीएम व सीओ जेसीबी लेकर अवैध निर्माण ढहाने पहुंचे थे, लेकिन महिलाएं जेसीबी के आगे लेट गई थी। इसकी वजह से पक्के निर्माण ध्वस्त नहीं कराए जा सके थे।