गैंगरेप के आरोपी उन्नाव BJP विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उनके लखनऊ इंदिरानगर स्थित आवास से सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। पॉस्को एक्ट के तहत विधायक पर मुकदमा दर्ज किया गया था। कोर्ट में आरोपी विधायक को सीबीआई सुबह सुबह 11 बजे पेश कर सकती है।सीबीआई की लखनऊ इकाई ने बृहस्पतिवार देर रात आरोपी विधायक सेंगर के खिलाफ तीन केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट में केस की सुनवाई पूरी कर ली थी, जिस पर फैसला आज (शुक्रवार) दोपहर 2.00 बजे सुनाया जाएगा। विधायक के खिलाफ एसआईटी द्वारा दर्ज कराए गए रेप के केस के साथ ही विधायक के भाई अतुल सिंह द्वारा पीड़िता के पिता के साथ मारपीट और जेल में उनकी मौत का मामला शामिल है। सीबीआई एसपी राघवेंद्र वत्स ने यूपी पुलिस से संबंधित कागजात ले लिए हैं।
#WATCH Earlier visuals of BJP MLA Kuldeep Singh Senger, main accused in Unnao rape case, detained by CBI. pic.twitter.com/k9krGucGD1
— ANI UP (@ANINewsUP) April 13, 2018