दोनों पक्ष को थाने बुलाया गया लेकिन, नतीजा सिफर रहा
अब बहू ने इसकी भी बिजली काट दी। मामले में गुरुवार को हुए विवाद के बाद दोनों पक्ष को चकेरी बुलाया गया लेकिन, नतीजा सिफर रहा। जानकारी के अनुसार अमर बहादुर सिंह के दो बेटे हैं, जिसमें बड़ा बेटा कोमल सिंह सेना में ही जम्मू में तैनात है और परिवार के साथ वहीं रहता है।
10 धाराओं में केस दर्ज करा दिया
वहीं, छोटा बेटा निर्मल सिंह पत्नी प्रियंका के साथ पटेल नगर स्थित घर में रहता है। छोटे बेटे का विवाह 2017 में हुआ। पारिवारिक विवाद के चलते प्रियंका ने अपने ससुर अमर बहादुर सिंह पर छेड़छाड़, घरेलू हिंसा ,दहेज उत्पीड़न आदि करीब 10 धाराओं में केस दर्ज करा दिया।
घर पर कब्जा दिलाने का आदेश दिया
ससुर ने हाइकोर्ट से गिरफ्तारी को लेकर स्टे ले लिया। इसके बाद अमर बहादुर ने कोर्ट ने बेदखली का वाद दाखिल कर दिया। विवाद बढ़ने पर कोर्ट ने आदेश दिया कि सुनवाई पूरी होने तक बेटा और बहू अपने माता पिता को घर से बेदखल नहीं कर सकते हैं। साथ ही पुलिस को बुजुर्ग दंपति को वापस घर पर कब्जा दिलाने का आदेश दिया।
बेटा पिता पर हथौड़े से मरने की कोशिश कर रहा
आदेश के बाद पुलिस ने खानापूर्ति करते हुए उन्हें मकान के बाहर बनीं दुकान में कब्जा दिला दिया। रामादेवी चौकी इंचार्ज नीरज बाबू ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच गुरूवार दोपहर विवाद हो गया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बेटा पिता पर हथौड़े से मरने की कोशिश कर रहा है।
प्रियंका ने पेट में दर्द होने की बात कही
वहीं, प्रियंका सास की छड़ी खींचकर उनसे हाथापाई की कोशिश कर रही है। इसी विवाद के बाद प्रियंका ने 1090 डायल किया जबकि सास गीता ने 112 नंबर पर सूचना दी। थाने में दोनों पक्षों में विवाद के दौरान प्रियंका ने पेट में दर्द होने की बात कही, तो पुलिस ने कांशीराम अस्पताल भेज दिया।
वायरल करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी
इसी दौरान पुलिस की गाड़ी में बैठी महिला का रोते हुए वीडियो उनके साथ आए एक अधिवक्ता ने बनाकर वायरल कर दिया। मामले में एडीसीपी पूर्वी आकाश पटेल ने बयान जारी कर कहा कि पूरी जानकारी के बजाय वीडियो वायरल किया जा रहा है। वायरल करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
वायरल वीडियो पर एडीसीपी ने किया स्पष्ट, बोले भ्रामक वीडियो
मामले में डीपी पूर्वी आकाश पटेल ने वायरल वीडियो के संबंध में अपना बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा थाना चकेरी का एक वीडियो आधी अधूरी व भ्रामक जानकारी के साथ डाला जा रहा है, जिसके एक गर्भवती महिला गाड़ी में बैठी दिख रही है।